भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कुसुमाकर! / राजराजेश्वरी देवी ‘नलिनी’" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजराजेश्वरी देवी ‘नलिनी’ |अनुव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
06:13, 29 दिसम्बर 2018 के समय का अवतरण
आशा की सूनी कुटीर में यह नैराश्यों का अधिवास।
उर-उपवन में बिखर रहा है पीड़ाओं का मृदु मधुमास॥
आह! खोगई व्यथित हृदय की चिर संचित मृदु आकुल आस।
आज रोरही रजकण में मिल आह! विकल प्राणों की प्यास॥
जीवन की अवशेष घड़ी में देव! दया कर आजाना।
अपने करुण के अंचल से करुणाकण बिखेर जाना॥
प्रिय! मेरी आशा-समाधि पर दो आँसू ढुलका जाना।
तृषित मूक प्राणों की पागल प्रबला प्यास मिटा जाना॥