भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आधी रात को सारा आलम सोता है / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=वो पता ढूँढें...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem> | <poem> | ||
+ | आधी रात को सारा आलम सोता है | ||
+ | एक परिन्दा डाल पे तन्हा रोता है | ||
+ | कितने दर्द पराये, कितने अपने हैं | ||
+ | कोई फ़र्क़ नहीं वो सबको ढोता है | ||
+ | |||
+ | मुश्किल हो जाता तब दिल को समझाना | ||
+ | बदली में जब चाँद सुहाना होता है | ||
+ | |||
+ | कब समझेगा सच्चाई इन्सान मगर | ||
+ | पाने की लालच में क्या-क्या खोता है | ||
+ | |||
+ | एक बुरे इन्सान की बस इतनी पहचान | ||
+ | बेमतलब वो राह में काँटे बोता है | ||
+ | |||
+ | रात बड़ी लंबी हो जाती कभी-कभी | ||
+ | यह भी सच है मगर सबेरा होता है | ||
</poem> | </poem> |
00:08, 30 दिसम्बर 2018 के समय का अवतरण
आधी रात को सारा आलम सोता है
एक परिन्दा डाल पे तन्हा रोता है
कितने दर्द पराये, कितने अपने हैं
कोई फ़र्क़ नहीं वो सबको ढोता है
मुश्किल हो जाता तब दिल को समझाना
बदली में जब चाँद सुहाना होता है
कब समझेगा सच्चाई इन्सान मगर
पाने की लालच में क्या-क्या खोता है
एक बुरे इन्सान की बस इतनी पहचान
बेमतलब वो राह में काँटे बोता है
रात बड़ी लंबी हो जाती कभी-कभी
यह भी सच है मगर सबेरा होता है