भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हमारे शहर को ये क्या हो गया है / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 9: | पंक्ति 9: | ||
सुहाना वो मंज़र कहाँ खो गया है | सुहाना वो मंज़र कहाँ खो गया है | ||
− | न ख़ुशबू गुलों में न रंगे- हिना वो | + | न ख़ुशबू गुलों में न रंगे-हिना वो |
कोई गुलिस्ताँ में ज़हर बो गया है | कोई गुलिस्ताँ में ज़हर बो गया है | ||
15:17, 30 दिसम्बर 2018 के समय का अवतरण
हमारे शहर को ये क्या हो गया है
सुहाना वो मंज़र कहाँ खो गया है
न ख़ुशबू गुलों में न रंगे-हिना वो
कोई गुलिस्ताँ में ज़हर बो गया है
शहर की हिफा़ज़त थी जिसके हवाले
शहर का वो दरबान भी सेा गया है
परिन्दे परीशाँ चमन जल रहा है
अमन का मसीहा कहाँ खो गया है
वही जाने जाँ था वही जानेमन भी
वही जानी दुश्मन मगर हो गया है