भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जय जननी जय भारत माता / रामेश्वर नाथ मिश्र 'अनुरोध'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर नाथ मिश्र 'अनुरोध' |अनुव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
21:15, 15 जनवरी 2019 का अवतरण
जय जननी जय भारत माता ।
हरे-भरे वन-पर्वत शोभित
मोहित विश्व -विधाता ।
कलकल करती बहतीं नदियाँ
गुणगण गायन करतीं सदियाँ
सर्व सौख्य -संपन्न धन्य यह
धरती -शौर्य -प्रदाता ।
जय जननी, जय भारत माता ।।
सत्वशील सत्-तत्पर सब नर
व्यवहारी,गुणग्राही, श्रुतिधर
नीतिनिष्ठ, बहु शास्त्र -विज्ञ ,अति
वत्सल, यश-रस -ज्ञाता ।
जय जननी जय भारत माता ।।
युद्ध -दक्ष, ध्रुवबुद्धि, प्रियंवद
नृत्य -गीति-प्रिय, प्रीति -वशंवद
जनवल्लभ, दुर्वृत्ति-विवर्जित
क्रियाकृती,सारज्ञ, प्रदाता ।
जय जननी, जय भारत माता ।।