भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मेरा चाँद आज आधा है / 'सज्जन' धर्मेन्द्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह= }} {{KKCatNavgeet...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
|||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र | |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=नीम तले / 'सज्जन' धर्मेन्द्र |
}} | }} | ||
{{KKCatNavgeet}} | {{KKCatNavgeet}} |
23:22, 20 जनवरी 2019 का अवतरण
मेरा चाँद आज आधा है
उखड़ा है ये सुंदर मुखड़ा
फूले गाल सुनाते दुखड़ा
सूज गईं हैं दोनों आँखें
और नमी इनमें ज्यादा है
बात कही किसने क्या ऐसी
क्यूँ आँगन में रात रो रही
दिल का दर्द छुपाता है ये
ऐसी भी क्या मर्यादा है?
घबरा मत ओ चंदा मेरे
दुख की इन सूनी रातों में
तेरे सिरहाने बैठूँगा
साथ न छोड़ूँगा वादा है