"पेड़ों को गर्मी नहीं लगती क्या / अनुक्रमणिका / नहा कर नही लौटा है बुद्ध" के अवतरणों में अंतर
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लाल्टू |अनुवादक= |संग्रह=नहा कर नह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
00:21, 22 जनवरी 2019 के समय का अवतरण
हर दिन पार करता हूँ शहर का एक व्यस्त चौराहा
हर दिन जाता हूँ एक नई ज़िन्दगी
कई लोग साथ लाते हैं अपने ईश्वर और पार करते
हुए सड़क वे बतियाते हैं ईश्वर के साथ
ईश्वर खु़द परेशान होता है उस वक़्त
अनेकों ईश्वरों में हरेक को चिन्ता होती है
अपने भक्तों के अलावा उनकी भी जो
उनके भक्त नहीं हैं ऐसी चिन्ता उनके लिए लाज़िमी है
चूँकि वे ईश्वर हैं कई बार थक जाते हैं कुछेक ईश्वर
और गम्भीरता से सोचते हैं रिज़ाइन करने की
मन ही मन दो या तीन महीने की नोटिस तैयार करते हैं
फिर याद आता है कि ईश्वर की नोटिस लेने वाला
कोई है नहीं तीव्र यन्त्रणा होती है तब ईश्वर को
और यह सोचते हुए कि दैवी संविधान में ज़रूरत है
संशोधन की और छोड़ते हुए अपने भक्त को दफ़्तर
लौट जाते हैं ये कुछ ईश्वर थोड़ी देर के लिए
जब तक कि रोता आदमी नहीं
चीख़कर पुकारता उसे।