"आदत है / अनुक्रमणिका / नहा कर नही लौटा है बुद्ध" के अवतरणों में अंतर
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लाल्टू |अनुवादक= |संग्रह=नहा कर नह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
11:34, 22 जनवरी 2019 के समय का अवतरण
गो कि वह और दिनों से अलहदा नहीं
सुबह चाय की जद्दोजेहद
सोमवार का दुःख जो बेटी की आँखों में
कार्नफ्लेक्स कि ब्रेड के बीच उसके बटनों की सरहद।
नौ बजे मुझे पढ़ाना है
यानी आठ बजे पढ़ना है
सेब की फाड़ियों जैसे अणु परमाणुओं
के अन्दर का सागर गढ़ना है।
दस बजे चाय
बाद लगातार एक दिन भर का जीवन
जिसमें शामिल घर दफ़्तर के टिकटिक बीतते
वही वही वही-वही रोज़ के हर क्षण।
सूनी आँखों से की-बोर्ड के बटन देखना
समझ न पाना किस अक्षर पर उँगली रखूँ
हर पल हर साँस हर पलक झपकते उसी को सोचते रहना
हर आवाज़ में उसकी आहट ढूँढ़ना
इस सदी का वह उस सदी का वह
आधी रात बाद का वह
ठण्ड की सुबह का वह। उसका होना
उसके होने में मेरा होना
आदत है।
उसी के लिए इस ओर आया छोड़ मझधार
यहाँ नीले हरे हर रंग में अवसाद बसता है
वह कब है कब नहीं है
इसी हिसाब में बहते
सागर पार कर जाना
आदत है।