भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कथावाचक / ये लहरें घेर लेती हैं / मधु शर्मा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मधु शर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
01:46, 24 जनवरी 2019 के समय का अवतरण
कहाँ जुड़े हैं कथा के सिरे
खोज कर बूढ़ा
शुरू करता है एक नयी कथा,
कथा के बीच
पक रहा है भात
भात के पकने तक चलेगी कथा
कथा के बीच
उठती रहेगी एक असंभव याद
भात के पकने की
इस लगातार की कथा से थकी तब
पूछेगी नन्हीं ऊब
”कब तक पकेगा भात?“