भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कैनवास, रंग और जीवन / मुन्नी गुप्ता" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुन्नी गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार= | + | |रचनाकार=चिड़िया अपना पाठ ख़ुद रचेगी |
|अनुवादक= | |अनुवादक= | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=चिड़िया अपना पाठ ख़ुद रचेगी / मुन्नी गुप्ता |
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} |
13:12, 5 फ़रवरी 2019 का अवतरण
समन्दर ने
चिड़िया की हथेली में
तूलिका थमा दी ।
और, गहरे विश्वास से कहा —
रचो, अपने भीतर के आकाश को,
अपने मन के कैनवास पर ।
झाँको,
अपने भीतर की अतल गहराई में
औ’ उतरो गहरे, भीतर और गहरे ।
खींच लाओ उस रंग को,
जो तुम्हारी तूलिका पर चढ़ जाए ।
इस तरह
कैनवास पर रचा जा चुका था
एक जीवन ।