"ऐसा लगता है / जीवनानंद दास / मीता दास" के अवतरणों में अंतर
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जीवनानंद दास |अनुवादक=मीता दास |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 17: | पंक्ति 17: | ||
ये सब जो धूसर-सी हँसी है, कहानी, प्रेम और | ये सब जो धूसर-सी हँसी है, कहानी, प्रेम और | ||
चेहरे की लकीरें हैं | चेहरे की लकीरें हैं | ||
− | पृथ्वी के पत्थरों, | + | पृथ्वी के पत्थरों, कँकालों के अन्धकार में |
घुले-मिले थे | घुले-मिले थे | ||
धीरे-धीरे वे जाग रहे हैं; | धीरे-धीरे वे जाग रहे हैं; | ||
− | पृथ्वी के अविचलित | + | पृथ्वी के अविचलित कँकाल को खिसका कर |
मुझे ढूँढ़ निकालते हैं। | मुझे ढूँढ़ निकालते हैं। | ||
− | समस्त | + | समस्त बँगाल की खाड़ी का उच्छवास जैसे थम जाता है; |
मीलों तक यह धरती नीरव बनी रहती है ! | मीलों तक यह धरती नीरव बनी रहती है ! | ||
जाने कौन कहता है: | जाने कौन कहता है: |
02:32, 3 मार्च 2019 के समय का अवतरण
पता नहीं कौन हैं वे लोक जिन्होंने बड़े-बड़े कपाट हैं खोले,
वापस उन्होंने बन्द भी कर दिए हैं;
पता नहीं कहाँ कितनी दूर.... पसरी हुई है नीरवता
आकाश की सीमा रेखा तक।
तकिए पर सर रख कर जो सोए हुए हैं
वे सोए ही रहते हैं;
कल सुबह जागने के लिए ।
ये सब जो धूसर-सी हँसी है, कहानी, प्रेम और
चेहरे की लकीरें हैं
पृथ्वी के पत्थरों, कँकालों के अन्धकार में
घुले-मिले थे
धीरे-धीरे वे जाग रहे हैं;
पृथ्वी के अविचलित कँकाल को खिसका कर
मुझे ढूँढ़ निकालते हैं।
समस्त बँगाल की खाड़ी का उच्छवास जैसे थम जाता है;
मीलों तक यह धरती नीरव बनी रहती है !
जाने कौन कहता है:
अगर मैं इन सभी कपाटों को स्पर्श कर पाता
तब इस तरह की गहरी निस्तब्धता रात में ही स्पर्श कर आता...
मेरे ही कन्धों पर धुँधला-सा स्पर्श रखकर धीरे-धीरे मुझे जगा देता !
आँखे उठाता हूँ मैं
दूर गाढ़े अन्धकार के भीतर धूसर मेघों की तरह ही प्रवेश किया मैंने !
उस चेहरे के भीतर ही प्रवेश किया मैंने ।