भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आइये, पधारिये / दरवेश भारती" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दरवेश भारती |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

21:11, 8 मार्च 2019 के समय का अवतरण

आइये, पधारिये
बज़्मे-दिल सँवारिये

वक़्त बेलगाम है
हौसला न हारिये

माले-मुफ़्त है वतन
लूटिये, डकारिये

आप तो हैं हुक्मरान
शेखियाँ बघारिये

हो सके तो डूबती
क़ौम को उबारिये

सो रही हों क़िस्मतें
ज़ोर से पुकारिये

उम्र अधेड़ है ज़रूर
मन न अपना मारिये