भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"शम्मा आँसू बहाती रही रात भर / रंजना वर्मा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=शाम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
13:08, 19 मार्च 2019 के समय का अवतरण
शम्मा आँसू बहाती रही रात भर
लौ भी तो थरथराती रही रात भर
खूब तूफ़ान थे थीं हवाएँ चलीं
कश्तियाँ डगमगाती रहीं रात भर
गम की बदली गली बूंद मोती बनी
पंखुरी पर लजाती रही रात भर
आस का कोई तारा ना धुंधला पड़ा
याद बिजली गिराती रही रात भर
ओट में बदलियों के छिपा चाँद पर
रश्मियाँ झिलमिलाती रहीं रात भर