भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चहुँ तरफा फैली आशायें / उमेश कुमार राठी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उमेश कुमार राठी |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

19:25, 12 अप्रैल 2019 के समय का अवतरण

ना ही बंधन ना सीमायें
चहुँ तरफा फैली आशायें
अनुप्राणित हर जीवन रखता
मुदित मौन मन अभिलाषायें

होता हृदय बहुत ही कुंठित
पीड़ा देती जब चिंतायें
थक जाता एकांतवास भी
सह सहके कटु जीव व्यथायें
ना ही बंधन ना सीमायें
चहुँ तरफ़ा फैली आशायें

मानव मन का अद्भुत चिंतन
कभी रुलाये कभी हँसाये
हृदय सरित की गहन उर्मियाँ
पता नहीं कब शोर मचायें
ना ही बंधन ना सीमायें
चहुँ तरफ़ा फैली आशायें

हर्षित हो जाता है मनवा
जब मुस्काती मधु कलिकायें
सुष्मित होत हृदय की वृंदा
निरख हरित बौरात लतायें
ना ही बंधन ना सीमायें
चहुँ तरफ़ा फैली आशायें