"ताल कहरवा बाजे निशदिन / उमेश कुमार राठी" के अवतरणों में अंतर
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उमेश कुमार राठी |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
19:36, 12 अप्रैल 2019 के समय का अवतरण
ताल कहरवा बाजे निशदिन
आयी द्वार बहार
राग बिहाग सुनाओ साजन
करके प्यार गुहार
याद तुम्हारी आयी प्रीतम
अश्क़ किये बरसात
शाम ढले ही घिर आया तम
कैसी ये सौगात
चैन मिलेगा कोमल दिल को
पाकर लाड़ दुलार
राग बिहाग सुनाओ साजन
करके प्यार गुहार
देह नदी में होती कलकल
बढ़ता रक्त प्रवाह
कर देता जीवन में हलचल
अक्सर सिक्त विवाह
रीत रिवाज़ करें कुछ अनबन
उठती पीर अपार
राग बिहाग सुनाओ साजन
करके प्यार गुहार
लिखते लिखते प्रेमिल पाँती
सिसकी आयी रात
रोक न पायी नेहिल हिचकी
रूठ गये जज़्बात
शब्द वियोग पिरोयी विरहन
लिखके रूह पुकार
राग बिहाग सुनाओ साजन
करके प्यार गुहार
सिलने पर होती है सिहरन
सुख दुख के पैबंद
धुँधलाता जीवन का दर्पण
अभिमुख रहता कुंद
जब भी होता मन में क्रंदन
उठता दर्द ग़ुबार
राग बिहाग सुनाओ साजन
करके प्यार गुहार
बाबुल की चिंता मिट जाये
जल्दी हों परिणीत
आकुल दिल का गम घट जाये
शादी हो मनमीत
डोली में होगा अभिवंदन
लाओ संग कहार
राग बिहाग सुनाओ साजन
करके प्यार गुहार