भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ईमान की ज़मी पे खड़े हो सको अगर / दरवेश भारती" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दरवेश भारती |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
12:06, 18 अप्रैल 2019 का अवतरण
ईमान की ज़मी पर खड़े हो सको अगर
सौ मुश्किलों में आयेंगी आसानियाँ नज़र
शोले उगलती धूप से पाना हो गर मफ़र
पास आओ मेरे कहता है ये इक घना शजर
किस मस्अले पर हो गयी इतनी तनातनी
महफ़िल में बौखलाया हुआ है बशर, बशर
यकदम तमाम शह्र में हड़कम्प मच गया
आयी कहाँ नज़र वह जो दरकार थी ख़बर
कुछ ज़ायके में ख़ूब तो बडज़ायक़ा हैं कुछ
चखकर तो देखिये ये सियासत के हैं समर
हर काम में त्रिशंकु का रुतबा मिला उसे
करता रहा जो शख़्स हमेशा अगर-मगर
अपने ज़वाल को भी जो कहते रहें उरूज
'दरवेश' रह्म आये न क्यों उनके हाल पर