भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बात मिठियाई / मनोहर अभय" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनोहर अभय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
12:47, 18 अप्रैल 2019 के समय का अवतरण
कोई तो करे
बात मिठियाई
दम्भ के खम्भ पर
अकड़े खड़े
दर्प के कड़े
कलाइयों में पड़े
प्यार की देते दुहाई
तंत्र षड्यंत्र के
गढ़ रहे मन्त्र
भूत प्रेत बाधा के
बांध रहे जंत्र
करते रहे उमरभर
ठगियाई
बाँट रहे माचिसें
गाँव गॉँव शहर
दहकायेंगे आपकी
ठंडी दुपहर
अमन की
करते अगुवाई
मोहक वसंत राग
गायेंगे काग
वासुरी बजाएँगे
मणिधारी नाग
भोली कोयलिया खिसियायी