भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"उससे था जो फासला वो कम लगा / ऋषिपाल धीमान ऋषि" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ऋषिपाल धीमान ऋषि |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
19:26, 21 मई 2019 के समय का अवतरण
उससे था जो फासला वो कम लगा
इस दफा हमसे खफ़ा वो कम लगा।
आज देखा आपको नज़दीक से
जो अभी तक था सुना एओ कम लगा।
यों तो मालिक ने दिया हमको बहुत
पर हमें जो कुछ मिला वो कम लगा।
मुस्कुरा कर बात जब मेरी सुनी
उनसे जो भी था गिला वो कम लगा।
जान देना ही रहा बाक़ी मगर
हमने उनको जो दिया वो कम लगा।
हमसफ़र प्यारा मिला तो दोस्तों
था जो लम्बा रास्ता वो कम लगा।
कुछ नया जब-जब लिखा तो ये लगा
पहले जो कुछ भी लिखा वो कम लगा।