भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दुशमनी को ख़ुदारा भुला दीजिए / सुरेश चन्द्र शौक़" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश चन्द्र शौक़ }} Category:ग़ज़ल दुशमनी को ख़ुदारा भुला ...) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=सुरेश चन्द्र शौक़ | |रचनाकार=सुरेश चन्द्र शौक़ | ||
+ | |संग्रह = आँच / सुरेश चन्द्र शौक़ | ||
}} | }} | ||
[[Category:ग़ज़ल]] | [[Category:ग़ज़ल]] |
14:47, 10 अगस्त 2008 के समय का अवतरण
दुशमनी को ख़ुदारा भुला दीजिए
हाथ अब दोस्ती का बढ़ा दीजिए
कोसने से अँधेरा मिटेगा कहाँ
हो सके तो दिया इक जला दीजिए
मैंने बेशक उठाई है आवाज़—ए—हक़
यह ख़ता है तो मुझको सज़ा दीजिए
क़तरा—क़तरा लहू का बढ़ा तो दिया
ज़ोंदगी अब तुखे और क्या दीजिए
देखना अम्न रहने न पाए कहीं
कोई झूटी ख़बर ही उड़ा दीजिए
आजकल की सियासत का दस्तूर है
आग सुलगे तो उसको हवा दीजिए
जो समझते हैं ख़ुद को बड़ा पारसा
उनके हाथों में ‘शौक़’! आइना दीजिए.
आवाज़—ए—हक़ = सत्य के लिए आवाज़ उठाना ; ख़ता=अपराध ; सियासत=राजनीति; पारसा=संयमी