भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"उसकी लहू-सी लाल आँखों में... / चन्द्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चन्द्र |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
11:54, 25 मई 2019 के समय का अवतरण
उसकी लहू-सी लाल आँखों में
खतरनाक शोषण की डरावनी निशानियाँ
दिखती थी…
मैं देख रहा था उसे कि तभी
धाँय से
चीख़ते हुए
भीतर-बाहर पसीजते हुए
वहीं की पथरीली ज़मीन पर
बुरी तरह से गिर पड़ा था वह
और मेरे होठों पर
एक शब्द था —
आह !