भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कैसे हैं ये नीले लोग / कुमार नयन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार नयन |अनुवादक= |संग्रह=दयारे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
11:20, 3 जून 2019 के समय का अवतरण
कैसे हैं ये नीले लोग
अमृत से ज़हरीले लोग।
तन के मैले हैं लेकिन
मन के हैं चमकीले लोग।
अंदर फूल सरीखे हैं
बाहर से पथरीले लोग।
लथपथ खून-पसीने से
रहते हरदम गीले लोग।
भूखे-प्यासे ही अक्सर
सोते सूखे पीले लोग।
अपनी धुन के पक्के हैं
बेहद सरल लचीले लोग।
दुख अपना झुठलाते हैं
हंस-हंसकर मस्तीले लोग।
हक़ अपना कब पाएंगे
भोले मन के ढीले लोग।
दिल में शोले रक्खेंगे
इक दिन ये बर्फीले लोग।