भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"रुत है अभी खुश होने की / कुमार नयन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार नयन |अनुवादक= |संग्रह=दयारे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

11:21, 3 जून 2019 के समय का अवतरण

रुत है अभी खुश होने की
उम्र पड़ी है रोने की।

दिल ही बचाना होता है
बाक़ी चीज़ें खोने की।

चांद-सितारों से पूछो
रात बनी क्या सोने की।

बोझ बने कुछ रिश्तों को
क्या है ज़रूरत ढोने की।

पार उतरने की इक ज़िद
ज़िद इक नाव डुबोने की।

इतनी मशक्कत पर मुझको
जगह मिली है कोने की।

दर्द व आंसू कटने के
प्यार की फसलें बोने की।