भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कोई रिश्ता हो कुछ अपनी ज़रूरत ढूंढते हैं हम / कुमार नयन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार नयन |अनुवादक= |संग्रह=दयारे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
12:06, 3 जून 2019 के समय का अवतरण
कोई रिश्ता हो कुछ अपनी ज़रूरत ढूंढते हैं हम
किसी से दुश्मनी भी तो लज़्ज़त ढूंढते हैं हम।
ज़माना रंग कितना बारहा अपना बदलना है
मगर फिर भी ज़माने में शराफ़त ढूंढते हैं हम।
नये लोगों के जीने का नया अंदाज़ है अच्छा
मगर अल्ला क़सम थोड़ी रिवायत ढूंढते हैं हम।
पसीना ही ज़मीं की ख़ाक को गौहर बनाता है
सो हर इक शख्स में मेहनत मशक्कत ढूंढते हैं हम।
क़दम को फूंककर रखते हैं हम तो क्या बुरा इसमें
कि हो तारीफ जब अपनी शिकायत ढूंढते हैं हम।
भगतसिंह अपने बच्चों को कभी बनने नहीं देते
मगर औरों के बच्चों में शहादत ढूंढते हैं हम।