भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ज़िन्दगी से ज़िन्दगी ऐसे अलग / विनय मिश्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनय मिश्र |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGha...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:15, 6 जुलाई 2019 के समय का अवतरण
ज़िन्दगी से ज़िन्दगी ऐसे अलग
एक घर में हों कई कमरे अलग
एक हिस्सा सोचता ही रह गया
दूसरा जब हो गया उससे अलग
हो रहे अपने मुनाफे के लिए
इस नए व्यापार में रिश्ते अलग
धीरे-धीरे जुड़ गए हैं तार सब
एक हैं सब कौन है किससे अलग
चाल चलने को मिलाता है मगर
ज़ेहन में रखता है सब पत्ते अलग
छोटी-छोटी हर ज़रूरत के लिए
हर क़दम पर हो रहे सौदे अलग
कुछ नया ही मैकदे का रंग देख
कर लिए हमने भी पैमाने अलग