भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दिन गाता सा रे गा मा / विनय मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGeet}} <poem> रातों...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

23:35, 6 जुलाई 2019 का अवतरण

रातों के पहरे में भी
  दिन गाता सा रे गा मा

  चाहों और उछाहों के हैं
  बजते रहे मजीरे
  हवा लहककर चैती गाती
  सरजू जी के तीरे
  जैसे राम अवध को लौटे
  लौटें सबके रामा

  गुझिया खुरमे सेब मूंँगफली
  साथ भुनी वो यादें
  अक्सर मन के होली होते
  आ करतीं फरियादें
   झट बांँसों के झुरमुट से तब
   निकले चंदा मामा

   दौड़ लगाती पगडंडी पर
   पसरी मटर निराली
   चना और सरसों मस्ती में
   खूब बजाएँ ताली
   हर सुख-दुख बजरंगबली ने
   नाक फुलाए थामा