भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आगे क़दम बढ़ाओ तो / गोपाल कृष्ण शर्मा 'मृदुल'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोपाल कृष्ण शर्मा 'मृदुल' |अनुवाद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

12:27, 8 जुलाई 2019 के समय का अवतरण

आगे क़दम बढ़ाओ तो।
खुलकर बाहर आओ तो।।

ख़ुद को ख़ुद पा जाओगे,
ख़ुद से नज़र मिलाओ तो।।

अँधियारा तो फ़ानी है,
कोई दीप जलाओ तो।।

शागिर्दों की कौन कमी,
अपना हुनर दिखाओ तो।।

दुनिया सज़दे में होगी,
दुनिया के हो जाओ तो।।

सातों जनम सुखी होंगे,
सातों वचन निभाओ तो।।