भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हाले-दिल बतलाऊँ क्या / गोपाल कृष्ण शर्मा 'मृदुल'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोपाल कृष्ण शर्मा 'मृदुल' |अनुवाद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

12:31, 8 जुलाई 2019 के समय का अवतरण

हाले-दिल बतलाऊँ क्या?
अपना रोना, गाऊँ क्या?

प्यार-वफा सब बातें हैं,
बातों पर लुट जाऊँ क्या?

जिसने खुद को बेच लिया,
उसको गले लगाऊँ क्या?

फैली नफ़रत की आँधी,
इसमें दीप जलाऊँ क्या?

भटका फिरता जो खुद ही,
रहबर उसे बनाऊँ क्या?

उसकी फ़ितरत में धोखा,
नैतिकता सिखलाऊँ क्या?

माना दुनिया फ़ानी है,
तो इससे उठ जाऊँ क्या?