भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"छेड़ती हर सुबह तराना है / गोपाल कृष्ण शर्मा 'मृदुल'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोपाल कृष्ण शर्मा 'मृदुल' |अनुवाद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
12:36, 8 जुलाई 2019 के समय का अवतरण
छेड़ती हर सुबह तराना है।
जानकर भी कि शाम आना है।।
जिन्दगी जूझने का जज़्बा है,
हारने पर नहीं ठिकाना है।।
जोश-हिम्मत से क्या नहीं होता,
बस इन्हंे खुद से आज़माना है।।
धार नज़रों की है बहुत पैनी,
चूकता भी नहीं निशाना है।।
लुत्फ़ लेना है ज़िन्दगी का गर,
दरिया-ए-इश्क़ में समाना है।।
दूसरों के लिए जिया जो भी,
याद रखता उसे ज़माना है।।
मौत का दिन मुआ मुक़र्रर है,
ढूँढ़ लेती ‘मृदुल’ बहाना है।।