भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सबपे मौला मेहरबां हो ऐसा होना चाहिए / कृष्ण 'कुमार' प्रजापति" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कृष्ण 'कुमार' प्रजापति |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
13:45, 8 जुलाई 2019 के समय का अवतरण
सबपे मौला मेहरबां हो ऐसा होना चाहिए
हर किसी का आशियाँ हो ऐसा होना चाहिए
तू शरीके कारवाँ है ये बहुत अच्छा नहीं
तेरे पीछे कारवाँ हो ऐसा होना चाहिए
चाँद सूरज ख़ुद उगाएँ रोशनी के वास्ते
अपनी धरती आसमाँ हो ऐसा होना चाहिए
बेवफ़ाई का रहे काँटों पे ही इल्ज़ाम क्यूँ
बावफ़ा ये बागवाँ हो ऐसा होना चाहिए
सो रहा है चैन से प्रधान लंबी तान के
हर तरफ़ अम्नो अमाँ हो ऐसा होना चाहिए
सबने अपनी ज़िन्दगी मे अपना अफ़साना लिखा
तेरी भी इक दास्ताँ हो ऐसा होना चाहिए
कैसे समझूँ तू मुहब्बत का पुजारी है “कुमार”
तेरे शेरों से अयां हो ऐसा होना चाहिए