भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"लोगों से बोले डब्बू जी / कुमार मुकुल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= कुमार मुकुल |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> लो...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
14:15, 16 जुलाई 2019 के समय का अवतरण
लोगों से बोले डब्बू जी
लोकतंत्र है डब्बा जी
देखो कैसा सजता है
पर खाली हो तो बजता है
सो इसको अविलंब भरो
लाओ नोटों का गडडा जी
लोगों से बोले डब्बू जी
लोकतंत्र है डब्बा जी
गैंडे जैसी काया मेरी
नोटों से ही चलती है
अपने चेलों की ठटरी
उसे ही खाकर पलती है
सो अपनी हडडी का चूरा
जल्दी जल्दी डालो जी
इस डब्बे को भरने को
कमेटी एक बना लो जी
लोगों से बोले डब्बू जी
लोकतंत्र है डब्बा जी