भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पाँव बढ़ाते दलदल में / संजय पंकज" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजय पंकज |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGeet}}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
14:03, 21 जुलाई 2019 के समय का अवतरण
छोटे छोटे सुख की खातिर
बड़े दुःखों के निर्माता हम!
किस सम्मोहन में हम उलझे
फँसे हुए हैं किस जंगल में
रोज अमंगल होता फिर भी
पाँव बढ़ाते हम दल-दल में
हलचल को आमंत्रित करते
क्रन्दन के हैं उद्गाता हम!
छतरी तान चले छाया में
और घाम में आग तापते
उल्टा माथा करते भी क्या
जहाँ नापना वहाँ मापते
खुद से खुद की ठनती तब भी
बन जाते भाग्य विधाता हम!
जिस डाली पर हमें बैठना
बैठेंगे तो काटेंगे भी
कालिदास के वंशज हैं हम
खन्दक खाई पाटेंगे भी
फर्क करें तो फर्क नहीं है
फर्कों के भी भरमाता हम!