भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"युवा शक्ति / मनोज झा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनोज झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <po...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:29, 23 जुलाई 2019 के समय का अवतरण
युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है,
जनसेवा ही देशभक्ति है।
उठो जवानोँ बढो जवानोँ,
युग का जुआ ही सिद्ध युक्ति है।
देश धर्म फैलाकर देखो,
दृढसंकल्प जगाकर देखो।
संभव सबकुछ हो सकता है
तन मन धन तो लगाकर देखो।
भाईचारा कितना प्यारा,
जग बंधुत्व का सुंदर नारा।
भ्रष्टाचार मिटाओ लोगो
कर्मशीलता सुलभ युक्ति है.. युवा शक्ति ही ।