भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"निराला / नागार्जुन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नागार्जुन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
19:18, 23 जुलाई 2019 का अवतरण
बाल झबरे, दृष्टि पैनी,
फटी लुँगी नग्न तन
किन्तु अन्तर दीप्त था,
आकाश-सा उन्मुक्त मन
उसे मरने दिया हमने,
रह गया घुटकर पवन
अब भले ही याद में,
करते रहो सौ-सौ नमन