भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जागो / कुमार मुकुल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= कुमार मुकुल |संग्रह=समुद्र के आ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
15:10, 8 अगस्त 2019 के समय का अवतरण
जागो युवा उठो ऐ दोस्तो
बहुत सोए अब नींद तोड़ दो
जंग लगी है उसे झकझोर दो
बंधनों को ऐ तुम बिखेर दो
समाज में जो लगी आग है
मानवों के मुख पे दाग है
विषधर जो छोड़ते झाग हैं
हंसों के वेष में काग हैं
इन सब की तुम पोल खोल दो
डरो नहीं जेहाद बोल दो।