भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कुमारजीव / दिनेश्वर प्रसाद" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिनेश्वर प्रसाद |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

04:19, 27 अगस्त 2019 के समय का अवतरण

धरती की किन गुफाओं में
  सो गए हैं
    कूचा के राजमहल ?

किन हवाओं ने पी ली है
  फेन  उगलते घोड़ों की
      पदचाप ?

 कहाँ हैं मरुप्रान्तरों  पर अँकित
  तुम्हारे पदचिह्न ?

 क्या सब कुछ हो गया है शून्य ?

 नहीं  नहीं नहीं
 अतीत में बन्दी  ध्वनियाँ 
 फिर शब्द होंगी
 तुम्हारी हड्डियों से एक दिन
 बोधिवृक्ष फूटेगा  
  
(1965)