भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हकीकत है कोई किस्सा नहीं है / संदीप ‘सरस’" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संदीप ‘सरस’ |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार=संदीप | + | |रचनाकार=संदीप 'सरस' |
|अनुवादक= | |अनुवादक= | ||
|संग्रह= | |संग्रह= |
22:26, 27 अगस्त 2019 के समय का अवतरण
हकीकत है कोई किस्सा नहीं है।
वो भूखा है मगर झूठा नहीं है।
सबब है बदनसीबी का यक़ीनन
कि सर पे बाप का साया नहीं है।
वो वाकिफ़ है जड़ों की हैसियत से
जो पत्ता डाल से टूटा नहीं है।
ये बच्चे पीठ पर जो ढो रहे हैं,
यकीनन बोझ है बस्ता नहीं है।
जो होना है वो होकर ही रहेगा,
न हो ऐसा कभी होता नहीं है।
कोई सूरत न सीरत के मुकाबिल,
वो सुंदर है मगर सच्चा नहीं है।
वो मेले से भरे मन से है लौटा
खिलौना एक भी सस्ता नहीं है।
किसी की पीठ पर चढ़ने से सुन लो,
किसी का कद हुआ ऊंचा नहीं है।
कलेजा चीरना पड़ता है यारों
ग़ज़ल का शेर यूँ होता नहीं है।