भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ये उदासी प्राण लेकर जा रही / धीरज श्रीवास्तव" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धीरज श्रीवास्तव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 12: | पंक्ति 12: | ||
भावनाएँ राधिका सी, | भावनाएँ राधिका सी, | ||
हो गयीं हैं बावरी! | हो गयीं हैं बावरी! | ||
− | + | कृष्ण गोरे हो गये हैं, | |
गोपियाँ सब साँवरी! | गोपियाँ सब साँवरी! | ||
घोलती थी मधु कभी जो कान में | घोलती थी मधु कभी जो कान में |
04:42, 30 सितम्बर 2019 के समय का अवतरण
ये उदासी प्राण लेकर जा रही
हो सके तो तुम चली आओ प्रिये!
भावनाएँ राधिका सी,
हो गयीं हैं बावरी!
कृष्ण गोरे हो गये हैं,
गोपियाँ सब साँवरी!
घोलती थी मधु कभी जो कान में
बाँसुरी वह तान लेकर जा रही
हो सके तो तुम चली आओ प्रिये!
सोच के हर दायरे में
उलझनों के तार हैं!
घोंटने को जो गला अब,
हर घड़ी तैयार हैं!
मैं विकल हूँ और दुनिया मस्त है
कामना सम्मान लेकर जा रही
हो सके तो तुम चली आओ प्रिये!
पूछते कुछ लोग मुझसे,
क्या बताऊँ मैं भला?
दिन दहाड़े आज उसने
और कब तुमने छला!
और भी कहनी थी तुमसे अनकही
साँस पर संज्ञान लेकर जा रही
हो सके तो तुम चली आओ प्रिये!