भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"धूल-श्री / महेन्द्र भटनागर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= टूटती शृंखलाएँ / महेन्द्र भट...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
22:21, 20 अगस्त 2008 के समय का अवतरण
सौंफिया हरी-हरी
डाल-डाल आज री भरी !
हज़ार लाख बेशुमार
हिल रहीं कतार पर कतार,
पा पवन दुलार-प्यार
सन-सनन उठी पुकार,
भर नया उभार
री उतर रही सरल युवा परी !
सौंफिया हरी-हरी
डाल-डाल आज री भरी !
मंद रंग लाल-लाल
व्योम की विशाल गाल पर गुलाल,
आज रस भरी डँगाल
है किये सिँगार,
देखभाल कर सँवार पत्र-जाल
री सुहावनी हरीत चूनरी !
सौंफिया हरी-हरी
डाल-डाल आज री भरी !
