भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"प्रात अरुणोदय / प्रेमलता त्रिपाठी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

20:09, 30 अक्टूबर 2019 के समय का अवतरण

प्रात अरुणोदय लिए जब दिन सँवरता है।
पथ नमन हम कर चलें मिटती विकलता है।

बेड़ियाँ समझें नहीं मनु धर्म अनुपम को,
धीर मन होता सफल मन स्वार्थ थकता है।

नीतियाँ संग्राम बन क्यों दुख हमें देतीं,
मान्य जीवन मूल्य ही दुख दूर करता है।

धर्म सधते मान्यता पर शुद्ध हम साधक,
सारथी शुचि मन बने मिलती सफलता है।

विज्ञ जन से सीख ले बढ़ना सदा जाना,
ज्ञान के आगे सभी का शीश झुकता है।