भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पात झरे, फिर-फिर होंगे हरे / ठाकुरप्रसाद सिंह" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 17: | पंक्ति 17: | ||
कोयलें उदास मगर फिर-फिर वे गाएँगी | कोयलें उदास मगर फिर-फिर वे गाएँगी | ||
− | नए-नए चिन्हों से राहें भर | + | नए-नए चिन्हों से राहें भर जाएँगी |
खुलने दो कलियों की ठिठुरी ये मुट्ठियाँ | खुलने दो कलियों की ठिठुरी ये मुट्ठियाँ | ||
माथे पर नई-नई सुबहें मुस्काएँगी | माथे पर नई-नई सुबहें मुस्काएँगी |
01:08, 21 नवम्बर 2019 के समय का अवतरण
पात झरे, फिर-फिर होंगे हरे
साखू की डाल पर उदासे मन
उन्मन का क्या होगा
पात-पात पर अंकित चुम्बन
चुम्बन का क्या होगा
मन-मन पर डाल दिए बन्धन
बन्धन का क्या होगा
पात झरे, गलियों-गलियों बिखरे
कोयलें उदास मगर फिर-फिर वे गाएँगी
नए-नए चिन्हों से राहें भर जाएँगी
खुलने दो कलियों की ठिठुरी ये मुट्ठियाँ
माथे पर नई-नई सुबहें मुस्काएँगी
गगन-नयन फिर-फिर होंगे भरे
पात झरे, फिर-फिर होंगे हरे