भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अज्ञात आखर / राजेन्द्र देथा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र देथा |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:58, 29 नवम्बर 2019 के समय का अवतरण
पिछले कुछ वर्षों से
ह्रदय के बाएं निलय वाले
दरवाजे की दायीं तरफ
सुरक्षित सहेज रखे है कुछ
"अज्ञात आखर"
लंबे समय के लिए,नहीं चाहता मैं कि
ये अज्ञात आखर ज्ञात हो जाए समय से पहले
और क्षय हो जाए इन समस्त का क्षण भर में
इनदिनों जीवन के जजमानों का आसन इन्हीं के पास है!