भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"नया साल मंगलमय हो / एस. मनोज" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=एस. मनोज |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <p...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

12:10, 9 दिसम्बर 2019 के समय का अवतरण

सुख समृद्धि सब घर में आए
कलह द्वेष सब दूर भगाए
चुनियाँ मुनियाँ गूंजे प्रतिपल
किलकारी चंचलमय हो।
नया साल मंगलमय हो।

वात्सल्य विकसित हो ऐसा
घर बन जाए स्वर्ग के जैसा
जीवन पथ पर बढ़े हमेशा
साहचर्य निश्छलमय हो।
नया साल मंगलमय हो।

नेह की खेती आओ कर लें
चमन को सारा सुख से भर दें
कदम कदम हो प्रीत से सुरभित
कहीं न कुछ दंगलमय हो।
नया साल मंगलमय हो।

आओ सब मिल कसमें खाएं
बंदूकों को कलम बनाएं
आतंक कहीं ना हो वसुधा पर
न राष्ट्र कोई जंगलमय हो।
नया साल मंगलमय हो।