भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"है घना कोहरा अंधेरी रात से / एस. मनोज" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=एस. मनोज |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <p...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

12:12, 9 दिसम्बर 2019 के समय का अवतरण

ज़र्द होती ज़िंदगी ज़ज्बात से
है घना कोहरा अंधेरी रात से

मज़हबी पहरा सभी पे है यहां
नफरतें घटती नहीं नगमात से

मज़हबी मुद्दे सियासत के लिए
अलगू जुम्मन हैं परेशां घात से

जंग से जन्नत बनेगी जिंदगी
जंग को जीतेंगे हम उल्फात से

आओ छेड़ें विप्लवी उद्घोष अब
स्याह सत्ता नहीं मिटती बात से