भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जागो / महेन्द्र भटनागर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= विहान / महेन्द्र भटनागर }} <poem> :...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:58, 28 अगस्त 2008 के समय का अवतरण
जागो, हे जीवन जागो !
कूल बढ़े हैं नदियों के,
सोये जागे सदियों के,
मूक-व्यथाएँ खो जाएँ ;
बंदी युग-यौवन जागो !
उत्सर्ग भरे गानों से,
प्राणों के बलिदानों से
त्रस्त-मनुज के उद्धारक ;
हे नवयुग के मन जागो !
चंचल चपला के उर में,
ज्वालागिरि के अंतर में,
जो हलचल ; उसको लेकर ;
जगती के कण-कण जागो !
1944