भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बरसात / महेन्द्र भटनागर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= विहान / महेन्द्र भटनागर }} <poem> स...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
00:09, 29 अगस्त 2008 के समय का अवतरण
सांध्य का वातावरण धूमिल गहन तम में
छिप गया दिन भी शिशिर-सा शुष्क-मौसम में !
तप्त धरती पर उमड़कर छा रहे बादल
बह रहीं मोहक बयारें सिंधु से शीतल !
ताप में अब डूबती घड़ियाँ बिताओ मत
त्रास्त हो आकाश में आँखें लगाओ मत,
दूर दक्खिन से नयी बरसात आयी है
यह तभी बिजली गगन में चमचमायी है !
1945