भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आँसुओं का मोल / महेन्द्र भटनागर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= अंतराल / महेन्द्र भटनागर }} <poem> ...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
00:15, 29 अगस्त 2008 के समय का अवतरण
मूल्य मेरे आँसुओं का
कब जगत पहचान पाया ?
देखता ही तो रहा वह
आँसुओं की धार अपलक,
दो नयन निर्मम लिए बस
स्नेह से हों रिक्त दीपक,
वेदना के स्वर मिलाकर
किस मनुज ने गान गाया ?
कौन है जो सिसकियों का,
मूक आहों का, मरण का,
पंथ सहचर ज़िन्दगी का
मिल गया हो ठीक मन का,
कौन है जिसने हृदय की
उलझनों से त्राण पाया ?
1946