भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"रस-संचार / महेन्द्र भटनागर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= अंतराल / महेन्द्र भटनागर }} <poem> ...)
 
 
पंक्ति 27: पंक्ति 27:
 
:वाटिका-सम-पात के,
 
:वाटिका-सम-पात के,
 
::सुख चिरंतन पा गया
 
::सुख चिरंतन पा गया
::स्वर्ग कर साकार ! / आज रस-संचार! :::
+
::स्वर्ग कर साकार ! / आज रस-संचार!  
 
1949
 
1949

00:17, 29 अगस्त 2008 के समय का अवतरण


आज रस-संचार !

अश्रु के ले सिंधु को
दुःख उर से खो गया,
यह युगों के बोझ का
भार हलका हो गया,
गीत मन ने गा लिया
गूँजती झंकार ! / आज रस-संचार !

धूप जीवन की गयी
शांत प्राणों की जलन,
बादलों की छाँह में
मिल गया शीतल पवन,
पे्रम प्रिय का पा गया
मौन कर स्वीकार ! / आज रस-संचार !

लय निमिष में हो गये
कष्ट सब दिन-रात के
हो गया अंतर हरा
वाटिका-सम-पात के,
सुख चिरंतन पा गया
स्वर्ग कर साकार ! / आज रस-संचार!
1949