भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ऊँची मुँडेर पर / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
06:08, 30 जनवरी 2020 का अवतरण
1
बजा माँदल
घाटियों में उतरे
मेघ चंचल
2
चढ़ी उचक
ऊँची मुँडेर पर
साँझ की धूप
3
नन्हा सूरज
भोर ताल में कूदे
खूब नहाए
4
लहरें झूला
खिल-खिल करता
चाँद झूलता
5
शोख़ तितली
खूब खेलती खो-खो
फूलों के संग
6
सिहरा ताल
लिपटी थी धुंध की
शीतल शॉल