भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"नहीं है / महेन्द्र भटनागर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= अंतराल / महेन्द्र भटनागर }} <poem> ...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
00:32, 29 अगस्त 2008 के समय का अवतरण
नहीं है रोशनी यह वह
जिसे बादल जलाता है !
नहीं वैसी चमक तड़पन,
नहीं वैसी भरी सिहरन
नहीं उन्माद है वैसा
जिसे यौवन सजाता है !
नहीं बल आँधियों का यह,
नहीं स्वर दृढ़-हियों का यह
नहीं वह गीत जीवन का
जिसे आकाश गाता है !
1944