भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अब किसी मोड़ पे / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:49, 14 फ़रवरी 2020 का अवतरण
31
सिरा आए हैं
सब नेह के नाते
मीठी वे बातें
जो दिल में बसी थीं
निकलीं सिर्फ धोखा।
32
बरस बीते
पथ में मिल गए
अपने लगे
कल जब वे छूटे
टूटे सपने लगे ।
33
पीर-सी जगी
सुधियाँ वे पुरानी
याद आ गईं
साँझ रूठी आज की
झाँझ- सी बजा गई।
34
मिलना नहीं
अब किसी मोड़ पे
डर है हमें
तुम्हें पाने को बढ़ें
फिर हम सूली चढ़ें।