भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पीला नीला कि लाल होली में / अभिषेक कुमार अम्बर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अभिषेक कुमार अम्बर |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
16:12, 6 मार्च 2020 के समय का अवतरण
पीला नीला कि लाल होली में
बरसे रंगे-जमाल होली में।
रंगने को तेरे गाल होली में
भेज देंगे गुलाल होली में।
राधा के पीछे पीछे डोले है
पूरे दिन नंदलाल होली में।
रंग उसको लगा के मानूँगा
आन का है सवाल होली में।
रात दिन सुब्हो-शाम आता है
आपका ही ख़याल होली में।
हो गया जो भी यार होना था
अब न कर तू मलाल होली में।
आज मौक़ा है फिर मिले न मिले
उसको भी रंग डाल होली में।
मन न जाये मचल किसी गुल पे
खुद को 'अम्बर' संभाल होली में।